फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग में 12,538 पदों पर होने वाली हैं बंपर भर्तियां, राज्य के गृह मंत्री ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी

Fri, 17 Jul 2020 08:44 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरी कि तलाश कर रहें युवाओं के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार राज्य के पुलिस विभाग में 12, 538 पदों के लिए भर्ती करने जा रही है। इस भर्ती की जानकारी राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्विटर पर दी। राज्य पुलिस के 12, 538 पदों पर दिसंबर के अंत तक आवेदन भरे जाएंगे। 

विज्ञापन


देशमुख ने राज्य सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) के सीताराम कुंते सहित सीनियर अधिकारियों के साथ एक बैठक की है। 

अनिल देशमुख ने ट्वीट करके कहा है, कि राज्य पुलिस के 12,538 पदों पर भर्ती के लिए मंत्रालय में गृह मंत्री के ऑफिसर के साथ बैठक हुई। इस बैठक में इस भर्ती को जल्द से जल्द भरे जाने का निर्देश दिया है। वे युवा जो पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उनको सरकार ने ये बेहतरीन मौका दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए ट्वीट को भी देख सकते हैं।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें