फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 14 नवंबर से शिक्षक भर्ती के लिए होगा इंटरव्यू

Sat, 04 Nov 2017 08:04 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शिक्षक भर्ती 14 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इविवि प्रशासन ने दो विषयों के लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है और अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस शुरुआत के साथ माना जा रहा है कि नए वर्ष में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी और इससे विश्वविद्यालय की रैंकिंग में भी सुधार आएगा। इंटरव्यू के लिए एक्सपर्ट पैनल को पिछले दिनों हुई कार्य परिषद की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है।

पहला इंटरव्यू 14 नवंबर को बायोकेमेस्ट्री विषय में प्रोफेसर पद के लिए होगा। इसके लिए तीन आवेदकों को इविवि के गेस्ट हाउस में इंटरव्यू वाले दिन सुबह नौ बजे रिपोर्ट करने को कहा गया है। इसके बाद 15 नवंबर को इंडियन डास्पोरा विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन


यह इंटरव्यू इविवि के विधि संकाय में होगा। इसके लिए 20 आवेदकों को बुलाया गया है और उन्हें सुबह नौ बजे रिपोर्ट करने को कहा गया है। गौरतलब है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों के कुल 542 पदों के लिए 19,948 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

यानी एक पद के लिए 36 दावेदार हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के 317 पदों, एसोसिएट प्रोफेसर के 154 पदों,  प्रोफेसर के 69 पदों के लिए भर्ती होनी है। इसके अलावा महिला अध्ययन केंद्र में असिस्टेंट एवं एसोसिएट प्रोफेसर के एक-एक पद पर भर्ती होनी है।

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 18,091 अभ्यर्थी, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 1057, प्रोफेसर के लिए 714 और महिला अध्ययन केंद्र में दो पदों पर भर्ती के लिए 86 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। अन्य विषयों में भी रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जल्द जारी किए जाएंगे ताकि भर्ती प्रक्रिया समय से पूरी की जा सके।
विज्ञापन

अनुदेशकों की भर्ती पर से भी रोक हटी

हाईकोर्ट ने 32,022 अनुदेशकों की भर्ती पर लगी रोक को भी रद्द कर दिया है। अनुदेशकों की नियुक्ति उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा विषय पर की जानी है।

इसके लिए डीपीएड, सीपीएड और बीपीएड डिग्री धारी आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। 24 अक्तूबर 2016 को आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। सरकार ने 23 मार्च 2017 के आदेश से इस पर भी रोक लगा दी थी। अनुदेशकों को 11 माह के लिए सात हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पर नियुक्ति दी जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें