REC Recruitment 2024-25: रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेड ने भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बढ़िया मौका है। इस भर्ती अभियान के तहत, उप महाप्रबंधक/ महाप्रबंधक/मुख्य प्रबंधक/प्रबंधक सहित अन्य कई पद भरे जाएंगे। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना 21 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी। आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (recindia.nic.in) के माध्यम से 31 दिसंबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 74 पदों को भरना है, जिसमें, सहायक प्रबंधक , महाप्रबंधक, मुख्य प्रबंधक और उप महाप्रबंधक सहित विभिन्न पद शामिल है।