Allahabad High Court Group C & D Recruitment 2024: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्रुप C और ग्रुप D के विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in. पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जाम सिटी स्लिप से उम्मीदवार परीक्षा स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना सकते हैं।