फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCFL MT Vacancy: आरसीएफएल में मैनेजमेंट ट्रेनी की ढेरों नौकरियां, कौन कर सकता है आवेदन? जानें सभी शर्तें

Sat, 08 Aug 2026 03:29 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RCFL Recruitment 2026: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने 94 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इंजीनियरिंग, एमबीए और फाइनेंस सहित विभिन्न योग्यताओं वाले उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
RCFL Recruitment 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RCFL MT Vacancy 2026: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने 94 मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती इंजीनियरिंग, वित्त, मार्केटिंग और अन्य विषयों के पदों के लिए निकाली गई है। 

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक RCFL की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मुंबई, रायगढ़ और देशभर के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में की जाएगी।

जानें किस पद के लिए कौन-सी डिग्री जरूरी

विषय जरूरी योग्यता न्यूनतम अंक
केमिकल केमिकल/केमिकल टेक्नोलॉजी/पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक 60% (SC/ST: 55%)
बॉयलर केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रुमेंटेशन में BE/BTech + BOE/बॉयलर प्रवीणता प्रमाणपत्र 60% (SC/ST: 55%)
मैकेनिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक 60%
इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रिकल/पावर इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक 60% (SC/ST: 55%)
इंस्ट्रुमेंटेशन इंस्ट्रुमेंटेशन/इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक 60% (SC/ST: 55%)
मटेरियल्स संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बीई/बीटेक ST वर्ग के लिए 55%
सिविल सिविल इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में बीई/बीटेक 60%
फायर फायर एंड सेफ्टी/फायर इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक 60%
CC लैब केमिस्ट्री में PhD या संबंधित इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक PhD के लिए प्रतिशत जरूरी नहीं, BE/BTech के लिए 60%
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या संबंधित PG डिग्री 60%
आईटी आईटी/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक 60% (SC: 55%)
राजभाषा हिंदी/अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएशन (नोटिफिकेशन अनुसार) 60%
वित्त सीए/सीएमए या बी.कॉम + एमबीए (Finance) 60% (SC/ST: 55%)
मार्केटिंग साइंस/इंजीनियरिंग/कृषि में ग्रेजुएशन + MBA (Marketing/Agri Business) 60% (SC/ST: 55%)

समझें चयन प्रक्रिया

RCFL मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती में चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा 90 मिनट की होगी, जिसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 50 प्रश्न संबंधित विषय से और 50 प्रश्न सामान्य अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग तथा सामान्य ज्ञान से होंगे। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में चयन के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा। परीक्षा और इंटरव्यू के लिए दूसरे शहर से आने वाले पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार एसी थर्ड टियर ट्रेन या बस किराये का भुगतान भी किया जाएगा।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
  • बाएं अंगूठे का निशान
  • हस्तलिखित घोषणा
  • वैध फोटो आईडी (आधार, पैन, वोटर आईडी आदि)
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र और मार्कशीट
  • जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC उम्मीदवारों के लिए)
  • EWS प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र (PwBD उम्मीदवारों के लिए)
  • NOC (सरकारी/पीएसयू कर्मचारियों के लिए)
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • RCFL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Career/Recruitment सेक्शन खोलें।
  • RCFL MT Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें