भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए एसओ के कानून अधिकारी, मैनेजर (सिविल), मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), पुस्तकालय पेशेवर ग्रेड ए, आर्किटेक्ट, क्यूरेटर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।
इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 15 जनवरी, 2022 से शुरू की गई थी। उम्मीदवारों के पास 4 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। अभ्यर्थियों को 6 मार्च, 2022 के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसमें स्तकालय पेशेवर ग्रेड ए के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष और क्यूरेटर के पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर पदों से जुड़ी अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़कर ऑनलाइन आवेदन करें।