फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI Officer Recruitment 2022: RBI ग्रेड बी अधिकारी भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, यहां और ऐसे करें चेक

Sat, 22 Oct 2022 11:41 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RBI Officer Recruitment Grade B Phase 2 Exam: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अधिकारी (सामान्य) पद के लिए RBI ग्रेड बी फेज-2 परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
RBI Officer Recruitment Grade B Phase 2 Exam - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBI Officer Recruitment Grade B Phase 2 Exam: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अधिकारी (सामान्य) पद के लिए RBI ग्रेड बी फेज-2 परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट- bi.org.in या opportunities.rbi.org.in पर परिणाम जारी किया गया है। आरबीआई ग्रेड बी फेज-1 की परीक्षा 28 मई, 2022 को आयोजित की गई थी। इसके परिणाम छह जून को घोषित किए गए थे। इसके बाद फेज-2 की परीक्षा आयोजित की गई थी। आरबीआई ग्रेड बी चरण-2, 2022 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम डाउनलोड और देख सकते हैं।

विज्ञापन

 


फेज-2 परीक्षा की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर परीक्षा परिणाम की अधिसूचना भी देख सकते हैं। परीक्षा में के पेपर-1 में आर्थिक और सामाजिक मुद्दे, पेपर-2 में अंग्रेजी विषय और पेपर-3 में वित्त और प्रबंधन विषय शामिल थे। इस परिणाम की घोषणा से 15 कार्य दिवसों के भीतर, मार्कशीट और कट-ऑफ अंक आरबीआई की वेबसाइट पर इंटरैक्टिव मोड में प्रदर्शित किए जाएंगे। 
 
विज्ञापन


अंतरिम तौर पर चयनित और शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों से सत्यापन फॉर्म की पांच प्रतियां (मूल रूप से भरी हुई) डाक द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक सेवा बोर्ड, भारतीय रिजर्व बैंक भवन, तीसरी मंजिल, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के सामने, भायखला, मुंबई-40008 पर मंगवाई गई थी। उम्मीदवारों को परिणाम के प्रकाशन की तारीख से दो सप्ताह के भीतर तक सत्यापन आवेदन जमा करने का मौका दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें