जरूरी दस्तावेज
- उम्र का प्रमाण (कक्षा 10 का प्रमाण पत्र)
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (मैट्रिक, डी.फार्मा/बी.फार्मा)
- राज्य फार्मेसी परिषद का पंजीकरण प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
कौन कर सकता है आवेदन?
आरबीआई फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार का मैट्रिकुलेशन (10वीं कक्षा) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी में डिप्लोमा (D.Pharm) होना जरूरी है। इसके अलावा, बैचलर ऑफ फार्मेसी (B.Pharm) डिग्री वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
कितना मिलेगा वेतन?
आरबीआई फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 400 रुपये प्रति घंटे का निश्चित पारिश्रमिक मिलेगा। काम का समय प्रतिदिन अधिकतम 5 घंटे और सप्ताह में 30 घंटे से अधिक नहीं होगा। यह नियुक्ति अधिकतम 240 दिनों की संविदात्मक अवधि के लिए होगी।
ध्यान दें, फार्मासिस्ट को आरबीआई के स्थायी कर्मचारियों को मिलने वाले किसी भी नियमित वेतन, भत्ते, सुविधाओं या लाभों का हकदार नहीं माना जाएगा। साथ ही, यह अनुबंध आरबीआई में किसी भी अस्थायी या स्थायी पद के लिए कोई अधिकार प्रदान नहीं करता है।
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक विज्ञापन में दिया गया आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें या उसका उपयोग करें।
- फॉर्म को साफ-सुथरा भरें और सभी जानकारी सही-सही लिखें।
- सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी संलग्न करें।
पूरा भरा हुआ फॉर्म और दस्तावेज सीलबंद लिफाफे में इस पते पर भेजें।
क्षेत्रीय निदेशक,
भारतीय रिजर्व बैंक,
मानव संसाधन प्रबंधन विभाग (भर्ती अनुभाग),
स्टेशन रोड, पानबाजार,
गुवाहाटी - 781001, असम
लिफाफे पर लिखें
"निश्चित प्रति घंटा पारिश्रमिक के साथ संविदा आधार पर फार्मासिस्ट के पद के लिए आवेदन"