फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Job: आज बंद हो रही 3000+ नौकरियों की आवेदन विंडो; एयरफोर्स, एनआईटी और मंत्रालय में भर्ती, अभी भरें फॉर्म

Sun, 08 Feb 2026 09:59 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास 3000 से अधिक पदों पर आवेदन करने का अंतिम मौका है। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए एयरफोर्स, एनआईटी और मंत्रालय में भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे अपनी पसंद की नौकरी के बारे में पढ़कर तुरंत आवेदन कर दें।
 
विज्ञापन
8 फरवरी - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास एयरफोर्स (IAF Agniveervayu), एनआईटी (NIT Warangal) और मंत्रालय (Ministry Of Ayush) में चल रही भर्तियों के फॉर्म भरने का आखिरी मौका है। करीब 3000 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 फरवरी, 2026 है। ये 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए हैं।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नीचे अपनी पसंद की नौकरी का विवरण पढ़कर तुरंत आवेदन कर दें...

1. IAF Agniveervayu Intake 01/2027: अग्निवीर वायु भर्ती का फॉर्म भरने का आखिरी मौका

भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु इंटेक 01/2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की विस्तारित अंतिम तिथि 8 फरवरी है। ऑनलाइन परीक्षा 30 और 31 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। 12वीं पास लोग इस भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक पढ़ें...

2. Ayush Ministry Job: आयुष मंत्रालय में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती

आयुष मंत्रालय (Ministry of Ayush) में ग्रेजुएट लोगों के लिए यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती चल रही है। इस पद 40,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। भर्ती संविदा के आधार पर होगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रारंभ में एक वर्ष के लिए होगी, लेकिन इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। स्नातक/बीटेक/एमबीए/मास्टर डिग्री/एमफिल/पीएचडी/एमडी की डिग्री वालों के पास मंत्रालय में नौकरी पाने का शानदार अवसर है। अधिक पढ़ें...
विज्ञापन

3. NIT Warangal Recruitment 2026:  एनआईटी वारंगल में भर्ती

एनआईटी वारंगल (NIT Warangal) ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती कर रहा है। इस भर्ती के तहत सुप्रीटेंडेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर और सीनियर असिस्टेंट, टेक्निशियन और सीनियर टेक्निशियन के पद भरे जाएंगे। इन पदों पर 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग की डिग्री वाले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 21,700 से लेकर 1,12,400 तक निर्धारित है। अधिक पढ़ें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें