RBI Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक सेवा बोर्ड (RBISB) ने 28 अप्रैल 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्रेड ‘बी’ भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से सामान्य (General), DEPR और DSIM कैडरों में ग्रेड ‘बी’ (सीधी भर्ती–DR) के अधिकारियों के कुल 60 पद भरे जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 29 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 तक RBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इवेंट
तारीख
ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान शुरू
29 अप्रैल 2026
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि
20 मई 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
Phase-I ऑनलाइन परीक्षा (General)
13 जून 2026
Phase-I परीक्षा (DEPR / DSIM)
14 जून 2026
Phase-II ऑनलाइन परीक्षा (General)
25 जुलाई 2026
Phase-II परीक्षा (DEPR/DSIM)
26 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को केवल सूचना शुल्क देना होता है, जो 18% जीएसटी के साथ कुल 118 रुपये है। वहीं सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क मिलाकर 18% जीएसटी सहित 1003 रुपये देना होगा। RBI के कर्मचारियों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है, यानी उन्हें कोई शुल्क नहीं देना पड़ता।
चुने गए उम्मीदवारों को शुरुआत में लगभग 78,450 रुपये प्रति माह बेसिक सैलरी मिलती है। इसके अलावा कई भत्ते भी मिलते हैं, जैसे महंगाई भत्ता (DA), विशेष भत्ता, ग्रेड भत्ता, HRA (अगर घर नहीं मिला तो करीब 15%), और अन्य सुविधाएं।
देखें आधिकारिक नोटिस