क्या है अगला चरण?
प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। आरबीआई ने Phase 2 परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई 2026 को निर्धारित किया है। इस चरण में उम्मीदवारों को तीन अलग-अलग पेपर देने होंगे और सभी पेपरों में उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां, जैसे परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देश, एडमिट कार्ड में उपलब्ध होंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित परीक्षा केंद्र और समय का पालन करें, क्योंकि आरबीआई द्वारा परीक्षा तिथि या केंद्र में बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
देखें Phase-I का परीक्षा पैटर्न
आरबीआई ग्रेड-बी भर्ती की प्रथम चरण (Phase-I) परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 200 अंकों के होते हैं। परीक्षा में सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग जैसे चार विषय शामिल होते हैं।
सामान्य जागरूकता से 80 प्रश्न (80 अंक), अंग्रेजी भाषा से 30 प्रश्न (30 अंक), क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 30 प्रश्न (30 अंक) और रीजनिंग से 60 प्रश्न (60 अंक) पूछे जाते हैं। परीक्षा पूरी करने के लिए कुल 120 मिनट का समय दिया जाता है, जबकि प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित रहता है। सामान्य जागरूकता की परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होती है।
| विषय (Subject) |
प्रश्नों की संख्या |
अधिकतम अंक |
समय |
| सामान्य जागरूकता (General Awareness) |
80 |
80 |
25 मिनट |
| अंग्रेजी भाषा (English Language) |
30 |
30 |
25 मिनट |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Quantitative Aptitude) |
30 |
30 |
25 मिनट |
| रीजनिंग (Reasoning) |
60 |
60 |
45 मिनट |
| कुल |
200 |
200 |
120 मिनट |