फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS 2026: यूपी पीसीएस का नोटिस जारी, आवेदन शुरू, 27 जुलाई तक भरें फॉर्म; जानें फीस और OTR की प्रक्रिया

Thu, 25 Jun 2026 07:10 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC PCS 2026 Notification: यूपी लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2026 का नोटिस जारी कर दिया है। इसी के साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवार 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन से पहले ओटीआर नंबर अनिवार्य है। फॉर्म में संशोधन 3 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा।
 
विज्ञापन
UPPSC PCS 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC PCS 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

27 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन पत्र में संशोधन या सुधार 3 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा।
 
महत्वपूर्ण तिथि विवरण
आवेदन शुरू 25 जून 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026
 

लगभग 500 पदों पर होगी भर्ती

आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार फिलहाल करीब 500 रिक्त पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। हालांकि अंतिम रिक्तियों की संख्या विभागीय आवश्यकता के अनुसार बढ़ या घट सकती है।

इस भर्ती के तहत डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP), ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO), असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (ARTO), ट्रेजरी ऑफिसर, जेल अधीक्षक, जिला कल्याण अधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

यूपी पीसीएस का फॉर्म कौन भर सकता है?

शैक्षणिक योग्यता
सामान्य तौर पर उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। हालांकि कुछ पदों के लिए विशेष शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
पद योग्यता
सब रजिस्ट्रार/सहायक अभियोजन अधिकारी एलएलबी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्नातकोत्तर
जिला लेखा परीक्षा अधिकारी वाणिज्य स्नातक
वरिष्ठ प्रवक्ता (DIET) स्नातकोत्तर एवं बीएड
श्रम प्रवर्तन अधिकारी अर्थशास्त्र/समाजशास्त्र/कॉमर्स में स्नातक तथा संबंधित डिप्लोमा/डिग्री
सहायक नियंत्रक (विधिक माप विज्ञान) भौतिक विज्ञान में स्नातक या मैकेनिकल इंजीनियरिंग
 

आयु सीमा कितनी है?

1 जुलाई 2026 के आधार पर उम्मीदवारों की आयु निर्धारित की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
श्रेणी आयु सीमा
सामान्य वर्ग 21 से 40 वर्ष
दिव्यांग (PH) अधिकतम 55 वर्ष
प्रधानाचार्य (राजकीय इंटर कॉलेज) 30 से 40 वर्ष
 

यूपी पीसीएस में सिलेक्शन कैसे होता है?

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी:
  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  2. मुख्य परीक्षा (Mains)
  3. साक्षात्कार
प्रारंभिक परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा में दो अनिवार्य प्रश्नपत्र होंगे। CSAT केवल क्वालिफाइंग पेपर होगा। इसमें न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
पेपर प्रश्न अंक
सामान्य अध्ययन-I 150 200
CSAT (पेपर-II) 100 200

मुख्य परीक्षा: मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) होगी।
विषय अंक
सामान्य हिंदी 150
निबंध 150
सामान्य अध्ययन-I 200
सामान्य अध्ययन-II 200
सामान्य अध्ययन-III 200
सामान्य अध्ययन-IV 200
सामान्य अध्ययन-V 200
सामान्य अध्ययन-VI 200

साक्षात्कार: मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 100 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसमें उम्मीदवार के व्यक्तित्व, सामान्य जागरूकता, निर्णय क्षमता और प्रशासनिक योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा।

कुछ पदों के लिए शारीरिक मानक भी जरूरी

डीएसपी, जेल अधीक्षक और आबकारी निरीक्षक जैसे कुछ पदों के लिए निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना आवश्यक होगा। उदाहरण के तौर पर डीएसपी पद के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई सामान्यतः 165 सेंटीमीटर निर्धारित है।

OTR नंबर के बिना नहीं होगा आवेदन

यूपीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक OTR पोर्टल से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नंबर प्राप्त करना होगा। यह प्रक्रिया आवेदन से कम से कम 72 घंटे पहले पूरी करनी होगी।

यदि उम्मीदवार OTR में किसी प्रकार का बदलाव करते हैं, तो उसे डैशबोर्ड पर सिंक्रोनाइज करना भी आवश्यक होगा, अन्यथा अपडेट आवेदन में दिखाई नहीं देगा।

चार चरणों में पूरी होगी आवेदन प्रक्रिया

यूपीपीएससी पीसीएस 2026 के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा और इसे चार चरणों में पूरा करना होगा।
  • पहला चरण: OTR नंबर के माध्यम से सत्यापन। इसके बाद उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी स्वतः प्रदर्शित होगी।
  • दूसरा चरण: पता, शैक्षणिक जानकारी और पदों की प्राथमिकता सहित अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे।
  • तीसरा चरण: निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए किया जा सकता है।
  • चौथा चरण: शुल्क भुगतान के बाद अंतिम आवेदन पत्र जमा करना होगा और उसका प्रिंट सुरक्षित रखना होगा।

आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान

आयोग ने उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। गलत या भ्रामक जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। गंभीर मामलों में अभ्यर्थी को भविष्य की परीक्षाओं से पांच वर्ष तक के लिए प्रतिबंधित भी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के समय सभी मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
सामान्य/EWS/OBC ₹125
SC/ST ₹65
दिव्यांग ₹25
भूतपूर्व सैनिक ₹65

इस शुल्क में परीक्षा शुल्क और ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क दोनों शामिल हैं।

UPPSC PCS 2026 Notification - PDF
विज्ञापन

किन कारणों से आवेदन हो सकता है रद्द?

यूपीपीएससी ने कुछ प्रमुख कारण बताए हैं जिनकी वजह से आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है। इनमें आयु सीमा पूरी न होना, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का अभाव, फोटो या घोषणा पत्र की कमी, गलत जानकारी देना या महत्वपूर्ण जानकारी छिपाना शामिल है।

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी नवीनतम सूचनाओं के लिए नियमित रूप से यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर व ईमेल की जांच करते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें