फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI Grade B Prelims Result: आरबीआई ग्रेड-बी प्रीलिम्स के नतीजे घोषित, देखें शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की लिस्ट

Fri, 26 Jun 2026 10:38 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RBI Grade B Prelims Result: आरबीआई ने ग्रेड-बी (जनरल) भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।  
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBI Grade B Prelims Result OUT: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पैनल वर्ष 2026 के लिए ग्रेड बी (सामान्य) अधिकारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब जारी मेरिट सूची पीडीएफ में अपना रोल नंबर जांच सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे।

विज्ञापन




आरबीआई ग्रेड-बी भर्ती 2026 की प्रथम चरण (प्रीलिम्स) परीक्षा 13 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इसके परिणाम 25 जून 2026 को जारी किए गए। उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जल्द ही आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित किए जाएंगे। 

विज्ञापन

क्या है अगला चरण?

प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। आरबीआई ने Phase 2 परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई 2026 को निर्धारित किया है। इस चरण में उम्मीदवारों को तीन अलग-अलग पेपर देने होंगे और सभी पेपरों में उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां, जैसे परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देश, एडमिट कार्ड में उपलब्ध होंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित परीक्षा केंद्र और समय का पालन करें, क्योंकि आरबीआई द्वारा परीक्षा तिथि या केंद्र में बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।

देखें Phase-I का परीक्षा पैटर्न 

आरबीआई ग्रेड-बी भर्ती की प्रथम चरण (Phase-I) परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 200 अंकों के होते हैं। परीक्षा में सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग जैसे चार विषय शामिल होते हैं।

सामान्य जागरूकता से 80 प्रश्न (80 अंक), अंग्रेजी भाषा से 30 प्रश्न (30 अंक), क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 30 प्रश्न (30 अंक) और रीजनिंग से 60 प्रश्न (60 अंक) पूछे जाते हैं। परीक्षा पूरी करने के लिए कुल 120 मिनट का समय दिया जाता है, जबकि प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित रहता है। सामान्य जागरूकता की परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होती है।
 
विषय (Subject) प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समय
सामान्य जागरूकता (General Awareness) 80 80 25 मिनट
अंग्रेजी भाषा (English Language) 30 30 25 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Quantitative Aptitude) 30 30 25 मिनट
रीजनिंग (Reasoning) 60 60 45 मिनट
कुल 200 200 120 मिनट
 
विज्ञापन

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Opportunities@RBI" सेक्शन खोलें।
  • अब "Current Vacancies" या "Results" लिंक पर क्लिक करें।
  • RBI Grade B Phase-I Result 2026 के लिंक को चुनें।
  • रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
  • यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप Phase 2 के लिए चयनित हैं।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड और सेव कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें