RBI Assistant Manager Recruitment 2021: भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरियां निकली हैं। आरबीआई ने ग्रेड बी लीगल ऑफिसर, मैनेजर (टेक - सिविल), सहायक प्रबंधक (राजभाषा), सहायक प्रबंधक (प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा) की भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन नौकरियों के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।