फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI Assistant Mains Result: आरबीआई ने जारी किया असिस्टेंट भर्ती मुख्य परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Wed, 08 Jun 2022 08:49 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RBI Assistant Mains Result: आरबीआई ने अपने नोटिस में बताया है कि जारी किया गया परिणाम अंतरिम है। अब चयनित उम्मीदवारों को भाषा परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
RBI Assistant Mains Result - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBI Assistant Mains Result: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट भर्ती के लिए आयोजित की गई ऑनलाइन मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपना परिणाम भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप अपना परिणाम कैसे देख सकते हैं-

विज्ञापन

RBI Assistant Mains Result: कब हुई थी परीक्षा?
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 मई, 2022 को किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों ने इस मुख्य परीक्षा में भाग लिया था। अब बैंक की ओर से मुख्य परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। बैंक ने परीक्षा केंद्र के अनुसार सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। 

RBI Assistant Mains Result: अंतरिम है परिणाम
आरबीआई ने अपने नोटिस में बताया है कि जारी किया गया परिणाम अंतरिम है। अब चयनित उम्मीदवारों को भाषा परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा और इसके बाद उनके दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया होगी। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को बैंक की ओर से असिस्टेंट के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। आरबीआई का नोटिस इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
विज्ञापन

RBI Assistant Mains Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं-:
  • सबसे पहले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसमें Ctrl + f की मदद से अपना रोल नंबर तलाशें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें