19,355 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा हुए पात्र
आरंभ में 905 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिनमें राज्य सेवा के 424 और अधीनस्थ सेवा के 481 पद शामिल थे। बाद में पदों की संख्या बढ़ाकर कुल 972 कर दी गई, जिसमें 491 पद राज्य सेवाओं के और 481 पद अधीनस्थ सेवाओं के रहे।
प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्तूबर 2023 को आयोजित हुई और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 20 अक्तूबर 2023 को परिणाम घोषित किया गया, जिसमें 19,355 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माना गया।
20 और 21 जुलाई को हुए मेंस एग्जाम
मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 और 21 जुलाई 2024 को हुआ। इसके परिणाम 2 जनवरी 2025 को जारी किए गए, जिसमें 2,168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया। इनमें से 2 अभ्यर्थियों के परिणाम शील्ड कवर में रखे गए, 20 अभ्यर्थियों का परिणाम रद्द किया गया और 3 अभ्यर्थियों के परिणाम प्रशासनिक कारणों से होल्ड किए गए।
21 अप्रैल से शुरू हुए साक्षात्कार
साक्षात्कार प्रक्रिया 21 अप्रैल 2025 से शुरू हुई और आयोग ने इसे सात चरणों में विभाजित किया। अंतिम चरण 24 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चला। अब अंतिम दिन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग फाइनल परिणाम जारी करने की तैयारी में है।