फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan VDO Bharti 2025: राजस्थान में वीडीओ भर्ती के लिए आवेदन की समय-सीमा बेहद नजदीक, अभी करें पंजीकरण

Wed, 23 Jul 2025 10:28 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan VDO Bharti 2025: राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के 850 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 31 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSSB VDO Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी, जिसकी अंतिम तारीख अब बेहद करीब है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 25 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

31 अगस्त को होगी परीक्षा

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 850 पदों को भरा जाएगा, जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 683 और अनुसूचित क्षेत्र के 167 पद शामिल हैं। इस भर्ती के तहत ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा। 
विज्ञापन


बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया था कि वीडीओ भर्ती के आवेदन फॉर्म में केवल उम्मीदवार की लाइव फोटो ही अपलोड करनी होगी। यह फोटो प्रवेश पत्र पर भी रहेगी, इसलिए सावधानीपूर्वक खींचें और अपलोड करें।

शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कम्प्यूटर संबंधित योग्यता भी अनिवार्य है, जैसे DOEACC द्वारा आयोजित 'O' लेवल सर्टिफिकेट, COPA या DPCS प्रमाण पत्र, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस/एप्लीकेशन में डिप्लोमा या फिर वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा संचालित RS-CIT का प्रमाण पत्र। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा में काम करने की योग्यता और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। खास बात यह है कि सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अनुसार सातवें वेतनमान के तहत आकर्षक वेतन मिलेगा, जो सरकारी सेवा के मानकों के अनुसार होगा।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, नॉन-क्रीमीलेयर OBC, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को भी 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

Rajasthan VDO Bharti 2025: आवेदन कैसे करें?

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवार 25 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताया गया है:
  • आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अगर आपके पास SSO ID नहीं है, तो sso.rajasthan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • पंजीकरण के बाद "ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025" के आवेदन लिंक को चुनें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि भरें।
  • अब फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें