फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL 2025: एसएससी सीएचएसएल फॉर्म में हो गई है गलती...? अब 25 जुलाई से करें सुधार; इस तारीख तक मिलेगा मौका

Wed, 23 Jul 2025 08:31 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CHSL 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीएचएसएल 2025 भर्ती के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए नई तारीखों की घोषणा की है। अब उम्मीदवार 25 जुलाई से 26 जुलाई 2025 रात 11 बजे तक अपने आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकेंगे। यह करेक्शन विंडो उन अभ्यर्थियों के लिए आखिरी मौका है जिन्होंने फॉर्म भरते समय कोई गलती की है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी सीएचएसएल) - फोटो : Official (ssc.gov.in)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CHSL 2025 Correction Window: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीएचएसएल 2025 भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तारीखों में बदलाव किया है। अब करेक्शन विंडो 25 जुलाई 2025 से ओपन होकर 26 जुलाई 2025 की रात 11 बजे तक खुली रहेगी। पहले यह विंडो 23 से 24 जुलाई के बीच खुलनी थी, लेकिन आयोग ने अब इसे दो दिन के लिए री-शेड्यूल कर दिया है।
विज्ञापन


उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लॉग इन कर सकते हैं और अपना आवेदन फॉर्म एडिट कर सकते हैं।

किन जानकारियों में कर सकते हैं सुधार?

एसएससी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सिर्फ निम्नलिखित जानकारियों में ही सुधार किया जा सकता है:

  • अभ्यर्थी का नाम
  • माता/पिता का नाम
  • जन्म तिथि (DOB)
  • लिंग (Gender)
  • कक्षा 10वीं का रोल नंबर

इन जानकारियों के अलावा किसी अन्य डिटेल में बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।

करेक्शन फीस

उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार करने के लिए कुल दो अवसर मिलेंगे। पहली बार करेक्शन करने पर 200 रुपये की फीस देनी होगी, जबकि दूसरी बार सुधार के लिए शुल्क 500 रुपये होगा। यदि पहली बार सुधार करते समय कोई गलती रह जाती है, तो उम्मीदवार को केवल एक और अंतिम मौका ही मिलेगा। इसलिए, बदलाव करते समय सभी जानकारीयों को ध्यानपूर्वक जांच लेना आवश्यक है।

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,131 पदों को भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की तालिका नीचे देख सकते हैं:

सुधार विंडो 25 जुलाई से 26 जुलाई 2025 (रात्रि 11 बजे तक)
टियर-1 परीक्षा 8 से 18 सितंबर 2025
टियर-2 परीक्षा फरवरी-मार्च 2026
विज्ञापन

SSC CHSL 2025: चयन प्रक्रिया

  • टियर-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा): एसएससी सीएचएसएल की पहली परीक्षा टियर-1 होती है, जो कंप्यूटर आधारित होती है। इसमें चार विषय शामिल होते हैं- इंग्लिश लैंग्वेज, जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस। प्रत्येक विषय में 25 प्रश्न पूछे जाते हैं, और परीक्षा का कुल समय 60 मिनट होता है। हर गलत जवाब पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होती है।
  • टियर-2: टियर-2 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाती है। पहला सत्र डिस्क्रिप्टिव पेपर होता है, जबकि दूसरा सत्र पद के अनुसार स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट का होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें