फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: राज्य पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, 13 सितंबर को होगा एग्जाम, ऐसे पाएं अपना हॉल टिकट

Mon, 07 Sep 2026 02:14 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan SET Admit Card 2026: राजस्थान सेट का प्रवेश पत्र जारी हो गया है। कोटा विश्वविद्यालय 13 सितंबर को परीक्षा कराएगा। अभ्यर्थी आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे और कुल अवधि तीन घंटे होगी।
 
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan SET Admit Card 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। कोटा विश्वविद्यालय ने परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की जरूरत होगी। राजस्थान सेट 2026 की परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

राजस्थान सेट का प्रवेश पत्र जारी, कहां मिलेगा?

जिन अभ्यर्थियों ने तय समय में अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा किया है, वे अब अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र केवल डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थियों को इसकी कोई मुद्रित प्रति डाक के जरिए नहीं भेजी जाएगी।

परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट अपने पास रखना जरूरी होगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए प्रवेश पत्र जल्द डाउनलोड कर लें।

राजस्थान सेट 2026 परीक्षा कब होगी?

परीक्षा 13 सितंबर 2026 को होगी। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें दो प्रश्नपत्र होंगे और दोनों की परीक्षा एक ही सत्र में होगी। कुल परीक्षा अवधि तीन घंटे रहेगी।
 
विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026
आयोजन संस्था कोटा विश्वविद्यालय
प्रवेश पत्र सितंबर 2026
परीक्षा की तारीख 13 सितंबर 2026
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन
प्रश्नपत्र पेपर-1 और पेपर-2
कुल अवधि 3 घंटे
नकारात्मक अंकन नहीं
आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in
 

प्रवेश पत्र में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए। इसमें नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़े अन्य जरूरी विवरण दिए होंगे। प्रवेश पत्र में मुख्य रूप से ये जानकारियां होंगी-
  • अभ्यर्थी का नाम और फोटो
  • आवेदन संख्या और अनुक्रमांक
  • जन्मतिथि
  • परीक्षा की तारीख
  • रिपोर्टिंग समय और परीक्षा का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • पेपर-2 के लिए चुना गया विषय
  • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर
  • परीक्षा दिवस से जुड़े सामान्य निर्देश

 
विज्ञापन

राजस्थान सेट प्रवेश पत्र 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी कुछ आसान चरणों में अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • मुख्य पृष्ठ पर राजस्थान सेट 2026 प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • जमा करने वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रवेश पत्र में अपनी सभी जानकारी जांचें।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें