कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य (General) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, EWS आदि) के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
कैसे होगा चयन?
- भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
- सबसे पहले उसी शहरी स्थानीय निकाय (ULB) में 1 वर्ष का स्वच्छता कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां के लिए उन्होंने आवेदन किया है।
- यदि इसके बाद भी पद रिक्त रहते हैं, तो उसी जिले के अन्य शहरी स्थानीय निकायों में 1 वर्ष का स्वच्छता अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
- यदि फिर भी पद खाली रहते हैं, तो राज्य के किसी भी शहरी स्थानीय निकाय में 1 वर्ष का स्वच्छता अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
- पात्र उम्मीदवारों का अंतिम चयन निर्धारित नियमों के अनुसार लॉटरी के जरिए किया जाएगा।