फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Safai Karami Bharti: राजस्थान में सफाई कर्मी के लिए गैर पढ़े-लिखे को मौका, जल्द करें पंजीकरण

Sun, 03 Nov 2024 01:27 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Safai Karami Bharti 2024: राजस्थान में सफाई कर्मियों की बंपर भर्ती की जाएगी। 23 हजार से अधिक पदों पर गैर पढ़े-लिखों के भी भर्ती की जाएगी। आवेदन विंडो जल्द ही बंद होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग सफाई कर्मचारी पदों पर बंपर भर्ती करेगा। इन पदों पर आवेदन की विंडो 6 नवंबर को बंद होने वाली है। बता दें कि इन पदों के लिए गैर पढ़े-लिखे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए स्थानीय स्वशासन विभाग आज, 7 अक्तूबर से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in और एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। स्थानीय स्वशासन कुल 23,820 रिक्त पदों को भरेगा। उम्मीदवारों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का उपयोग करके श्रेणीवार किया जाएगा। 

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए आवेदन विंडो 6 नवंबर 2024 तक खुली रहेगी।  इन पदों पर आवेदन के लिए विंडो बंद करने के बाद, विभाग 11 से 25 नवंबर 2024 तक आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। उम्मीदवारों को इस विंडो के माध्यम से यदि आवश्यक हो तो अपने आवेदन पत्र में बदलाव करने की अनुमति होगी। सुधार करने के लिए उन्हें 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग 600 रुपये
आरक्षित वर्ग 400 रुपये
पीडब्ल्यूडी श्रेणी 400 रुपये

महत्वपूर्ण तिथियों में, बीपीएससी 70वीं सीसीई के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्तूबर 2024 को शुरू होगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इसके बाद, 11 से 25 नवंबर 2024 के बीच उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार करने का अवसर मिलेगा। ये तिथियां उम्मीदवारों के लिए प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन 

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
  3. अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4. सबमिट पर क्लिक करें। 
  5. आवेदन पत्र भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. सबमिट पर क्लिक करें। 
  9. पुष्टिकरण पृष्ठ को सुरक्षित रखें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें