फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Safai Karamchari Recruitment 2023: सफाईकर्मियों के लिए निकलीं बंपर भर्तियां, जानें कहां-कैसे करें आवेदन

Wed, 21 Jun 2023 09:22 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2023: राजस्थान में सफाई कर्मचारी पदों पर बंपर भर्ती हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2023: राजस्थान में सफाई कर्मचारी के बंपर पदों पर भर्ती हो रही है। इसके तहत 176 नगरीय निकायों में सफाईकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 जून 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई, 2023 तक है।

विज्ञापन

राजस्थान के विभिन्न नगर निगमों में सफाईकर्मियों के कुल 13184 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही उम्मीदवार ‘सिटीजन एप’ के जरिए भी आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी राजस्थान के मूल निवासी होने चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास एक वर्ष अनुभव का स्वीपिंग/क्लीनिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये लागू है।

आयु-सीमा

सफाई कर्मचारी पदों के लिए आयु-सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट दी जाएगी।

वेतनमान

राज्य सरकार द्वारा देय 7वें वेतन आयोग के अनुसार सफाईकर्मचारी का वेतन पे मैट्रिक्स लेवल -1 तय है। परिवीक्षा अवधि के दौरान पारिश्रमिक राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक देय होगा।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर सफाई कर्मचारी एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण पर जाएं और एसएसओ पंजीकरण पूरा करें।

  • लॉगइन करें और संबंधित पद के लिए आवेदन करें।

  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म सबमिट करें और एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें