फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS RRB 2019 : पीटीआई परीक्षा के कॉल लेटर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 16 Jul 2019 11:25 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

IBPS RRB 2019 : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने एससी, एसटी, अल्पसंख्यक समुदाय, पूर्वसैनिकों और बेंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरआरबी प्रारंभिक परीक्षा प्रशिक्षण (PET) का कॉल लेटर जारी कर दिया है। पहले की परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के लिए यह पीईटी कॉल लेटर जारी किया गया है। अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र (कॉल लेटर) डाउनलोड कर सकते हैं। IBPS RRB अधिसूचना के अनुसार, ऑफिसर स्केल- I उम्मीदवारों के लिए पीईटी का आयोजन 21 से 26 जुलाई के बीच किया जाएगा। कार्यालय सहायक उम्मीदवारों के लिए पीईटी 27 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


आपको बता दें कि आरआरबी भर्ती प्रक्रिया का यह आठवां संस्करण है, जो आईबीपीएस द्वारा संचालित किया जा रहा है। अधिकारी और कार्यालय सहायक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए इस वर्ष कुल 45 आरआरबी / ग्रामीण बैंक भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। पिछले साल आईबीपीएस आरआरबी भर्ती प्रक्रिया 8 जून से शुरू हुई थी और 56 ग्रामीण बैंकों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। आईबीपीएस दो ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अधिकारी और कार्यालय सहायक दोनों पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेगा। साक्षात्कार केवल अधिकारी पदों के लिए आयोजित किए जाएंगे। आगे दी गई डायरेक्ट लिंक से आसानी से डाउनलोड करें कॉल लेटर...

विज्ञापन

IBPS RRB PET प्रवेश पत्र कैसे करें डाउनलोड?

चरण 1 : आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
चरण 2 : RRB PET कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : ऑफिस असिस्टेंट कॉल लेटर या ऑफिसर स्केल -I कॉल लेटर से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
चरण 5 : अपना प्री-एग्जाम ट्रेनिंग कॉल लेटर डाउनलोड करें।
चरण 6 : एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपना IBPS RRB PET प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।  

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें