फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RP Constable Recruitment 2023: कॉन्स्टेबल के 3000 से अधिक पदों पर अप्लाई करने का आज आखिरी मौका, अभी भरें फॉर्म

Sun, 27 Aug 2023 01:08 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Police Constable Recruitment 2023: राजस्थान में पुलिस की नौकरी का सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आज हर हाल में आवेदन कर दें, क्योंकि आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है।
 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Police Constable Recruitment 2023: राजस्थान में पुलिस की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए ये खबर काम की है। दरअसल, राजस्थान पुलिस में कांसटेबल के 3000 से भी अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसके लिए आवेदन करने का आज यानी 27 अगस्त 2023 को आखिरी मौका है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक किसी कारणवश अपना पंजीकरण नहीं कर सके हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट - police.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे आज रात 11 बजकर 59 मिनट पर आवेदन के लिए विंडो बंद कर दी जाएगी। 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं, आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का जन्म 1 जनवरी 2006 के बाद और 2 जनवरी 2000 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए। साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को यहां अधिकतम आयु सीमा में छूट दी  जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज शुल्क निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग और ओबीसी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी एसटी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Rajasthan Police Constable Recruitment 2023' नाम का एक लिंक दिखेगा,इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा, पंजीकरण संख्या और पासवर्ड एसएमएस के जरिए मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद फीस का भुगतान करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक करके भविष्य में संदर्भों के लिए इसे डेक्सटॉप पर भी सेव कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें