फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medical Sector Jobs: फार्मासिस्ट और नर्सिंग अधिकारी बनने का मौका, तीन हजार से अधिक पदों पर शुरू हुई भर्ती

Sat, 26 Nov 2022 05:03 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Medical Sector Jobs: राजस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की ओर से नर्सिंग अधिकारी और फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
नर्सिंग और स्वास्थ्य क्षेत्र की नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pharmacist & Nursing Officer Jobs: राजस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की ओर से नर्सिंग अधिकारी और फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अधीन विभिन्न जिलों में स्थित अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में नर्सिंग अधिकारी और फार्मासिस्ट के 3303 रिक्त पदों को भरे जाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। नर्सिंग अधिकारी और फार्मासिस्ट बनने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत यह भर्ती प्रक्रिया कुल 3303 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें नर्सिंग ऑफिसर के 1289 पद और फार्मासिस्ट के 2020 पद शामिल हैं। इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन 23 दिसंबर, 2022 को रात्रि 11.59 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक उम्मीदवारों को उनकी पात्रता मानदंड के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के दौर के लिए शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।

Trending Videos

Pharmacist & Nursing Officer के लिए योग्यता एवं पात्रता मापदंड

आयु सीमा : आवेदक उम्मीदवार की उम्र एक जनवरी, 2023 को 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमानुसार छूट देय होगी।
शैक्षणिक योग्यता
फार्मासिस्ट : आवेदक उम्मीदवार के पास फार्मेसी में डिप्लोमा यानी डी फार्मा, या डिग्री यानी बी फार्मा होनी चाहिए और उसे राजस्थान फार्मेसी काउंसिल में फार्मासिस्ट के रूप में पंजीकृत होना चाहिए। 
नर्सिंग ऑफिसर : आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार को कक्षा 12वीं के बाद जीएनएम कोर्स क्वालिफाई होना चाहिए और उसे राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत भी होना चाहिए। 

 

Govt Jobs में कैसे करें आवेदन?

  1. इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.nic.in पर विजिट करें।
  2. यहां होम पेज पर नर्सिग/ फार्मासिस्ट- विस्तृत विज्ञाप्ति क्रमांक 7371 के लिए आवेदन करें।
  3. इसके बाद खुलने वाले पोर्टल पर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  4. रजिस्ट्रेशन आईडी से लॉग इन करके संबंधित भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरें।
  5. अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म का अवलोकन कर लें।
  6. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  7. अब उम्मीदवार आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का प्रिंट आउट लेकर संभाल कर रखें। 
विज्ञापन

Sarkari भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क : 500 रुपये
  • ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क : 350 रुपये
  • एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क : 250 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें