क्या आप भी ग्रैजुएशन कर चुके हैं और आपका भी सपना सरकारी नौकरी करने का है तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (RSMSSB) की ओर से जारी की गई पटवारी भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर शुरू की गई है। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 29 जुलाई 2021 तक का समय दिया गया है। राजस्थान में पटवारी के 4,207 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है जिसके लिए कोई भी ग्रैजुएशन् पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 5 दिसंबर को आधिकारिक नोटिफिकेशन कर दिया गया था इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 20 जनवरी 2020 तक का समय दिया गया था। इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका था। कोरोनावायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते परीक्षा को लंबे समय के लिए टाल दिया गया था। अब एक बार फिर इन दोनों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें। इसके अलावा इस परीक्षा की तैयारी में मदद के लिए और किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आज ही सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फ्री-ई-बुक को डाउनलोड कर सकते हैं।
जानें क्या है आवेदन के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से बैचलर पूरी होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदनकर्ता के पास ओ लेवल या कंप्यूटर में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
कैसे करें घर बैठे फ्री में सरकारी भर्ती की पक्की तैयारी
अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, UPSSSC PET, CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग सभी एग्जाम की अनुभवी फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के जरीए तैयारी कराई जा रही है या अभी डाउनलोड करें Safalta-app