फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड: फायर व मेडिकल ऑफिसर के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 16 Jul 2021 02:56 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फायर एंड मेडिकल ऑफिसर जीटी भर्ती के लिए ओएनजीसी ने जारी किया प्रवेश पत्र।
विज्ञापन
ओएनजीसी - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( ONGC) ने फायर एंड मेडिकल ऑफिसर जीटी भर्ती के ई1 स्तर पर स्नातक प्रशिक्षुओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन रिक्तियों के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-LIVE: भारतीय डाक ने 10वीं, 12वीं पास के लिए निकालीं हैं भर्तियां
विज्ञापन


फायर और मेडिकल ऑफिसर पदों की इन भर्तियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। ओएनजीसी ने लिखित परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट सैंपल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को मॉक टेस्ट के लिए अपने विवरण के साथ लॉग इन करना होगा।अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए भी प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-भारतीय डाक: इस राज्य पोस्टल सर्कल में निकलीं हैं नौकरियां, 10वीं, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन


ऐसे डाउनलोड करें ओएनजीसी जीटी भर्ती का प्रवेश पत्र
-सबसे पहले ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com है।
-यहां होम पेज पर आपको प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आापको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें