फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan HC Job: राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के ढेरों पदों पर आज से करें आवेदन, सैलरी एक लाख से अधिक

Thu, 23 Jan 2025 01:47 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan HC Registration 2025: राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 और स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। 
 
विज्ञापन
Rajasthan HC Registration 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan HC Recruitment 2025: राजस्थान उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों और डीएलएसए 2025 के लिए स्टेनोग्राफर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र शुरू कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (hcraj.nic.in) पर 22 फरवरी (शाम 5.00 बजे), 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 144 पदों को भरना है।
विज्ञापन

 

रिक्ति विवरण

 
पद का नाम प्रकार सामान्य ओबीसी एमबीसी ईडब्ल्यूएस एससी एसटी सहरिया जनजाति कुल पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिंदी) नॉन-टीएसपी 62 15 02 02 13 15 01 110
  टीएसपी 06 -- -- -- -- 05 -- 11
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (अंग्रेजी) नॉन-टीएसपी 08 -- -- -- -- -- -- 08
  टीएसपी 03 -- -- -- -- -- -- 03
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (हिंदी) नॉन-टीएसपी 08 -- -- -- -- -- -- 08
  टीएसपी 04 -- -- -- -- -- -- 04
कुल   91 15 02 02 13 20 01 144


पात्रता मानदंड 

  • आवेदकों को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से कला या विज्ञान या वाणिज्य में एसएसई उत्तीर्ण होना चाहिए या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा या कोई उच्च परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और उन्हें देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी और राजस्थानी बोलियों का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।  
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

आवेदन शुल्क

आवेदन के दौरान अनारक्षित श्रेणी/ओबीसी (क्रीमी लेयर)/ईबीएस (क्रीमी लेयर)/अन्य राज्यों के अभ्यर्थी को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं राज्य के ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ ईबीएस (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्यों के अभ्यर्थी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये भुगतान करना होगा, जबकि दिव्यांगजन/राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति उम्मीदवार और पूर्व सैनिक 450 रुपये देने होंगे।

चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवार दो साल की परिवीक्षा अवधि के दौरान 23,700 रुपये के निश्चित मासिक पारिश्रमिक के साथ प्रोबेशनरी ट्रेनी के रूप में काम करेंगे। परिवीक्षा अवधि के सफल समापन पर वे 33,800 रुपये से 1,06,700 रुपये के वेतनमान के भीतर वेतन के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, भर्ती टैब पर जाएं और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन पत्र जमा कर दें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें