MPPSC Medical Specialist Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं और चिकित्सा के क्षेत्र में मौके की तलाश में हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने बीमा चिकित्सा अधिकारी/ सहायक चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए इअस खबर में जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण...