फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Jobs: राजस्थान में 1.25 लाख नए पदों पर होगी भर्ती, सीएम भजनलाल ने की कैलेंडर जारी करने की घोषणा

Fri, 27 Feb 2026 09:13 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि साल 2026 में सरकारी विभागों में 1.25 लाख पदों पर नई भर्तियां की जाएंगी। सीएम ने बताया कि प्रदेश के भीतर मौजूदा समय में 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं।
 
विज्ञापन
राजस्थान में 1.25 लाख नए पदों पर होगी भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने राजस्थान वित्त एवं विनियोग विधेयक 2026 (एप्रोप्रिएशन बिल) पर चर्चा के दौरान जवाब देते हुए सरकारी नौकरियों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर नई नियुक्तियां करने जा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को एप्रोप्रिएशन बिल (राजस्थान वित्त एवं विनियोग विधेयक -2026) पर जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकारी पदों पर नई भर्तियों को लेकर बड़ा एलान किया। सीएम ने सरकारी विभागों में 1.25 लाख पदों पर नई भर्तियां करने की घोषणा की।

1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है। सीएम ने बताया कि प्रदेश के भीतर मौजूदा समय में 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं और 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। सीएम ने कहा कि 'अब मैं 1 लाख पदों की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी करने की घोषणा करता हूं।'

34 नई नीतियां और ‘विकसित भारत 2047’ का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने 34 से अधिक नई नीतियां लागू की हैं और जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में राजस्थान एक मजबूत ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन

46,000 करोड़ का निवेश

गौरतलब है कि हुई निवेश बोर्ड की छठी बैठक में 46,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से, प्रमुख क्षेत्रों में फैली 10 अति-मेगा परियोजनाओं के लिए अनुकूलित प्रोत्साहन पैकेजों को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं से राज्य भर में 12,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें