फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSSB Exam Schedule: राजस्थान क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट फेज-2 परीक्षा का कार्यक्रम घोषित; जानें कब होगा एग्जाम

Tue, 07 Jan 2025 08:12 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSSB Exam Schedule: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क एवं जूनियर असिस्टेंट भर्ती फेज 2 परीक्षा के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार नीचें पूरा विवरण देख सकते है।
विज्ञापन
Rajasthan Staff Selection Board - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSSB Exam Schedule: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट भर्ती फेज 2 परीक्षा (टाइपिंग टेस्ट और प्रोफिशिएंसी टेस्ट) का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब फेज 2 में भाग ले सकेंगे। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कंप्यूटर आधारित ‘हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट एवं दक्षता परीक्षण’ 21, 22, 23 और 24 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा का समय और शिफ्ट

परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23 और 24 जनवरी को दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक है।
विज्ञापन


यहां क्लिक करके पढ़ें ऑफिशियल नोटिफिकेशन
विज्ञापन

आधिकारिक नोटिफिकेश में आयोग ने लिखा है कि राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग द्वारा टंकण गति एवं दक्षता परीक्षण का आयोजन जयपुर शहर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड द्वारा कम्प्यूटर उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हेतु स्वयं का की-बोर्ड (Keyboard) साथ लाना मना है।

इन चीजों को जरूर ले जाएं साथ

अभ्यर्थी की परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड की कॉपी, फोटो आईडी कार्ड या आधार कार्ड से पहचान सुनिश्चित की जाएगी। पहचान प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी। अभ्यर्थी अपने साथ पासपोर्ट साइज की नई रंगीन फोटोग्राफ एवं पारदर्शी नीली स्याही बॉल पेन साथ लेकर जाएं। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in अथवा rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को मॉक टेस्ट ट्रायल हेतु लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर यथासमय उपलब्ध कराए जाएंगे।

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4197 पद भरे जाएंगे। जिसमें क्लर्क ग्रेड 2 के लिए 645 पद (नॉन-टीएसपी) और जूनियर असिस्टेंट नॉन-टीएसपी के लिए 2788 पद एवं 746 पद टीएसपी के लिए आरक्षित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें