Rajasthan AMO Recruitment 2023: राजस्थान आयुर्वेद विभाग में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (AMO) पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया गुरुवार 20 जुलाई 2023 को समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की समय सीमा 10 जुलाई तक थी।
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 01 जनवरी, 2024 को 20 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी गई है।
भारत में कानून द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में स्नातक की डिग्री या समकक्ष और भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम, 1970 के तहत मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।
सामान्य वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये शुल्क देना होगा।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर एएमओ एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण पर जाएं और एसएसओ पंजीकरण पूरा करें।
लॉग इन करें और संबंधित पद के लिए आवेदन करें।
आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।