Rajasthan 4th Grade Exam Attendance: राजस्थान में आयोजित चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। यह परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक राज्य के 38 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति बेहद संतोषजनक रही।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 24,71,066 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 21,17,198 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3.53 लाख उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। उपस्थिति प्रतिशत 85.68% रहा, जो हाल के वर्षों में सबसे अच्छा माना जा रहा है।
दिनवार उपस्थिति आंकड़े
| तिथि/पारी |
कुल अभ्यर्थी |
उपस्थित |
अनुपस्थित |
कुल |
% उपस्थिति |
| 19 सितंबर (प्रथम पारी) |
4,11,843 |
3,47,694 |
64,149 |
4,11,843 |
84.42% |
| 19 सितंबर (द्वितीय पारी) |
4,11,843 |
3,51,269 |
60,574 |
4,11,843 |
85.29% |
| 20 सितंबर (प्रथम पारी) |
4,11,843 |
3,52,602 |
59,241 |
4,11,843 |
85.62% |
| 20 सितंबर (द्वितीय पारी) |
4,11,843 |
3,54,970 |
56,873 |
4,11,843 |
86.19% |
| 21 सितंबर (प्रथम पारी) |
4,11,843 |
3,55,336 |
56,507 |
4,11,843 |
86.28% |
| 21 सितंबर (द्वितीय पारी) |
4,11,851 |
3,55,327 |
56,524 |
4,11,851 |
86.28% |
| |
24,71,066 |
21,17,198 |
3,53,868 |
24,71,066 |
85.68% |
भर्ती परीक्षा के तुरंत बाद नहीं कर सकेंगे पेपर डिस्कशन
चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान या समाप्ति से पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी प्लेटफॉर्म पर पेपर का सॉल्यूशन या चर्चा करना परीक्षा में बाधा माना जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों की मानसिकता पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं और कई बार पेपर लीक की अफवाहों को भी जन्म देती हैं। इसलिए परीक्षा की निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए इस पर सख्त रोक लगाई गई है। उम्मीदवार और शिक्षक परीक्षा के पेपर पर केवल 19 सितंबर से पहले या 23 सितंबर के बाद ही चर्चा कर सकेंगे।
53,749 पदों पर होगा चयन
इस बार की चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा राज्य की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। इसमें कुल 53,749 पदों के लिए 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 38 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिनमें से सबसे ज्यादा 200 केंद्र जयपुर जिले में स्थापित किए गए।