परीक्षा के लिए ड्रेस कोड और जरूरी निर्देश
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए:
- शर्ट/टी-शर्ट (आधी या पूरी आस्तीन), कुर्ता-पायजामा या पैंट पहनकर आएं।
- जीन्स पहनने की अनुमति नहीं है। यदि कोई जीन्स पहनकर आता है, तो उसे परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा, लेकिन उसकी गहन जांच होगी और वचन-पत्र भरवाया जाएगा कि उसके पास कोई ब्लूटूथ या अन्य डिवाइस न हो।
महिला अभ्यर्थियों के लिए:
- सलवार-सूट, चुन्नी या साड़ी पहनकर आएं। आधी या पूरी आस्तीन का कुर्ता/ब्लाउज होना चाहिए।
- बालों में साधारण रबर बैंड का उपयोग करें।
- जीन्स पहनने की अनुमति नहीं है। यदि कोई जीन्स पहनकर आती है तो उसे भी गहन जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा और वचन-पत्र भरवाया जाएगा।
जेवर और एक्सेसरीज पर रोक:
- कांच/लाख की पतली चूड़ियों को छोड़कर अन्य गहने जैसे भारी चूड़ियां, कान की बाली, अंगूठी, ब्रासलेट आदि पहनना मना है।
- घड़ी, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंड बैग, हेयर पिन, गंडा/ताबीज, कैप/हैट, स्कार्फ, शॉल, मफलर आदि साथ न लाएं।
जूते-चप्पल के नियम:
- साधारण चप्पल, सैंडल, जूते और छोटे टखने तक के मोजे पहनकर आ सकते हैं।
- मेटल चेन वाले जूतों की अनुमति नहीं होगी।
धार्मिक प्रतीक चिह्न:
इन्हें उतारने के लिए नहीं कहा जाएगा। संदेह होने पर गहन जांच की जाएगी कि इनमें कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न हो।
अनिवार्य सामग्री:
केवल नीले रंग का पारदर्शी बॉल पेन साथ लाएं।
परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित चीजें:
घड़ी, पर्स, बैग, पानी की बोतल, ज्योमैट्री बॉक्स, कैलकुलेटर, पेनड्राइव, रबर, लॉग टेबल, किताबें, नोटबुक, पर्चियां, व्हाइटनर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, संचार उपकरण और किसी भी प्रकार के हथियार।