कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर में कुल 67 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार सहायक ग्रेड -3, स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/raipur पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे पढ़ें कब तक निर्धारित है आवेदन करने की तिथि।
कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर में कुल 67 पदों पर भर्तियां निकली हैं। सहायक ग्रेड -3, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/raipur पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ें। उम्मीदवारों के पास 31 जनवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है। अपने आवेदन पत्र को जमा करने से पूर्व उसे अच्छी तरह से जरूर जांचें। उम्मीदवार पात्रता मानदंड और शैक्षणिक योग्यता का पदानुसार दिए गए विवरण को अच्छी तरह से पढ़ें।
Raipur District Court Recruitment 2022 रिक्ति विवरण
स्टेनोग्राफर अंग्रेजी: 02
स्टेनोग्राफर हिंदी: 10
सहायक ग्रेड-3: 50
चपरासी: 05
विज्ञापन
Raipur District Court Recruitment 2022 शैक्षणिक योग्यता
स्टेनोग्राफर अंग्रेजी: अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए स्नातक डिग्री में न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 फीसदी अंक स्नातक डिग्री में होने चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) में डिप्लोमा सहित शॉर्टहैंड और अन्य आवश्यक योग्यताएं उत्तीर्ण होनी चाहिए।
स्टेनोग्राफर हिंदी: अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए स्नातक डिग्री में न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 फीसदी अंक स्नातक डिग्री में होने चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) में डिप्लोमा सहित शॉर्टहैंड और अन्य आवश्यक योग्यताएं उत्तीर्ण होनी चाहिए।
सहायक ग्रेड 3: अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए स्नातक डिग्री में न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 फीसदी अंक स्नातक डिग्री में होने चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) में डिप्लोमा और इंटरनेट और एमएस वर्ड का ज्ञान होना चाहिए।