फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway RWF Apprentices Jobs: रेल व्हील फैक्ट्री में निकली 10वीं पास के लिए ढेरों नौकरियां, जानें रिक्तियां

Mon, 10 Mar 2025 07:44 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Railway RWF Apprentices Notification 2025: रेल व्हील फैक्ट्री ने विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के लिए कई अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
रेलवे में अपरेंटिसशिप का मौका - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Railway RWF Apprentices Recruitment 2025: भारतीय रेलवे रेल व्हील फैक्ट्री (RWF) ने विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में रुचि रखते हैं, वे 1 मार्च 2025 से 1 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।

यूनिट वाइज रिक्ति विवरण इस प्रकार है:

पोस्ट का नाम कुल पोस्ट
फिटर 85
इंजीनियर 31
मैकेनिक मोटर वाहन 08
टर्नर 05
सीएनसी प्रोग्रामिंग सह ऑपरेटर (COE ग्रुप) 23
इलेक्ट्रीशियन 18
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 22

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्यता विवरण

  • इस भर्ती के तहत 192 पदों पर प्रशिक्षुओं की भर्ती की जाएगी। इसमें विभिन्न ट्रेडों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवारों के पास कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ संबंधित ट्रेड/शाखा में आईटीआई (ITI) प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।  
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को रेलवे रेल व्हील फैक्ट्री अपरेंटिस भर्ती नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।  

महत्वपूर्ण तिथियां

रेलवे रेल व्हील फैक्ट्री अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से चालू है और इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 1 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची और परिणाम भर्ती कार्यक्रम के अनुसार जारी किए जाएंगे। इस भर्ती के तहत विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस की नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन शुल्क

भर्ती प्रक्रिया में आवेदन शुल्क सामान्य (GEN) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 100 रुपये रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए आवेदन निःशुल्क रहेगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें