RRB Group D Recruitment: आवेदन करने से संबंधित दिशानिर्देश
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों और जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना खाता बनाना होगा। यदि आरआरबी की वेबसाइट पर आपका खाता नहीं है, तो आपको 'Create an Account' पर क्लिक करके अपना खाता बनाना होगा। गौरतलब है कि खाता बनाते समय दर्ज किए गए विवरण को बाद में संपादित करने का अवसर नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: रेलवे ग्रुप-डी के लिए आवेदन शुरू, 32438 पदों के लिए सीबीटी से होगा चयन, जानें फिजिकल टेस्ट नियम
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने सभी स्कैन दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। दस्तावेज और फोटो अपलोड करते समय आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। आरआरबी ने दस्तावेज और फोटो अपलोड से संबंधित दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।
| विवरण |
तिथि/विवरण |
| भर्ती अधिसूचित |
28 दिसंबर, 2024 |
| अधिसूचना प्रकाशित |
22 जनवरी, 2025 |
| आवेदन प्रक्रिया |
23 जनवरी से 22 फरवरी, 2025 रात्रि 11:59 बजे तक |
| आवेदन शुल्क भुगतान |
23 फरवरी से 24 फरवरी, 2025 रात्रि 11:59 बजे तक |
| सुधार विंडो |
25 फरवरी से 6 मार्च, 2025 रात्रि 11:59 बजे तक |
| कुल पद |
32,438 |
| आवेदन शुल्क |
500 रुपये (सामान्य) और 250 रुपये (आरक्षित वर्ग) |
| शैक्षणिक योग्यता |
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या एनसीवीटी/एससीवीटी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई प्रमाण पत्र |
| आयुसीमा |
18 से 36 वर्ष |
फोटो मैच ना होने पर रद्द हो सकती है उम्मीदवारी
आरआरबी ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया के सभी चरणों के दौरान उम्मीदवार के चेहरे की विशेषताएं ऑनलाइन आवेदन के समय प्रस्तुत की गई तस्वीर में चेहरे की विशेषताओं से मेल खानी चाहिए। यदि ऐसा नहीं पाया जाता है तो उस उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। इसके अलावा, कानूनी मुकदमा चलाया जा सकता है और उम्मीदवार को आरआरबी/आरआरसी के लिए रेलवे भर्तियों के लिए आजीवन प्रतिबंधित किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन में निर्देशों के अनुरूप ही फोटो अपलोड करें।
यह भी पढ़ें: ये है रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का सिलेबस, शुरू कर दें तैयारी; जानें चयन प्रक्रिया
RRB Group D Vacancy Details: इन पदों पर होगी भर्ती
रेलवे ग्रुप डी भर्ती में निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं:
- असिस्टेंट (एस एंड टी)
- सहायक (वर्कशॉप)
- असिस्टेंट ब्रिज
- असिस्टेंट कैरिज और वैगन
- असिस्टेंट लोको शेड (डीजल)
- असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल)
- असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल)
- असिस्टेंट पी.वे
- असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप)
- असिस्टेंट टीएल और एसी
- असिस्टेंट ट्रैक मशीन
- असिस्टेंट टीआरडी
- पॉइंट्समैन बी
- ट्रैकमेंटेनर-IV
यह भी पढ़ें: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू, अधिसूचना जारी; जानें कब तक होगा पंजीकरण
RRB Group D Eligibility: पात्रता मानदंड
आरआरबी ग्रुप डी रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी:
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, या एनसीवीटी/एससीवीटी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई प्रमाण पत्र।
- आरआरबी ग्रुप डी पात्रता मानदंड 2025 के अनुसार, 18 और 36 वर्ष की आयु के उम्मीदवार पात्र हैं।
- ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।