फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Recruitment 2022: रेलवे में हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां, 10वीं पास को ऐसे मिलेंगी नौकरियां

Tue, 15 Feb 2022 11:20 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukri Railway Jobs RRB/RRC Recruitment 2022: भारतीय रेलवे के अलग-अलग जोन में 3,178 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन भर्तियों में 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
रेलवे भर्ती 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Railway RRC Recruitment 2022: भारतीय रेलवे को दुनिया का सबसे बड़ा परिवहन नेटवर्क माना जाता है। इसमें नौकरी पाने की ख्वाहिश हर किसी की होती है। ऐसे में रेलवे की ओर से हजारों पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। ये भर्तियां भारतीय रेलवे के अलग-अलग जोन में हो रही है। इन भर्तियों में 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। रेलवे ने 31780 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

विज्ञापन

Railway Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 फीसदी अंकों के साथ में 10वीं परीक्षा की पास मार्कशीट होनी चाहिए। इसके साथ ही उनके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। 
 

RRC ECoR Bharti 2022: आरआरसी भुवनेश्वर में 756 पदों पर मांगे आवेदन

आरआरसी, भुवनेश्वर ने ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) के लिए अपरेंटिस के कुल 756 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आरआरसी भुवनेश्वर की भर्ती अपरेंटिस एक्ट 1961 के तहत ईस्ट कोस्ट रेलवे के विभिन्न वर्कशॉप/ यूनिट के लिए की जा रही है।
 

RRC ECoR Recruitment आवेदन की अंतिम तिथि 07 मार्च

आरआरसी, भुवनेश्वर के अधीन ईस्ट कोस्ट रेलवे की अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 07 मार्च, 2022 निर्धारित है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें।
 

RRC CR Recruitment 2022: सेंट्रल रेलवे में 2,422 पदों पर भर्ती

वहीं, रेलवे भर्ती सेल की ओर से सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके माध्यम से मध्य रेलवे के विभिन्न वर्कशॉप/ यूनिट में ट्रेड अपरेंटिस के 2,422 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com/TradeApp/Login पर जा सकते हैं। आरआरसी सेंट्रल रेलवे अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।   
 
विज्ञापन

RRC CR Apprentice Recruitment कहां-कितने पद?

  1. मुंबई क्लस्टर में रिक्त पदों की संख्या - 1659
  2. भुसावल क्लस्टर में रिक्त पदों की संख्या - 418
  3. पुणे क्लस्टर में रिक्त पदों की संख्या - 152
  4. नागपुर क्लस्टर में रिक्त पदों की संख्या - 114
  5. सोलापुर क्लस्टर में रिक्त पदों की संख्या - 79
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें