भारतीय रेलवे के साथ जुड़ कर काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर डिवीजन में अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकली है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक 25 विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के कुल 432 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। अगर आप रेलवे ग्रुप D, SSC GD, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे
निम्न पदों पर निकली हैं रिक्तियां :
कोपा - 90 पद, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी व हिंदी) - 30 पद, फिटर - 125 पद, इलेक्ट्रीशियन - 40 पद, वायरमैन - 25 पद, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक - 06 पद, आरएसी मैकेनिक - 15 पद, वेल्डर - 20 पद, प्लंबर - 04 पद, पेंटर - 10 पद, कारपेंटर - 13 पद, मशीनिस्ट - 05 पद, टर्नर - 05 पद, शीट मेटल वर्कर - 04 पद, जीएएस कटर - 05 पद, शीट मेटल वर्कर - 05 पद, डीआरएसर - 05 पद, शीट मेटल वर्कर - 05 पद, डीआरएस प्रयोगशाला तकनीशियन पैथोलॉजी -03 पद, चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन कार्डियोलॉजी - 02 पद, अस्पतालों और व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए मैकेनिक चिकित्सा उपकरण - 01 पद, डेंटल लैब टेक्नीशियन - 02 पद, फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन - 02 पद, हॉस्पिटल मैनेजमेंट टेक्नीशियन - 01 पद और रेडियोलॉजी टेक्नीशियन - 02 पद
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का दसवीं पास होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में IIT पास होने का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2021 तक 15 साल से अधिक और 24 साल से कम होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी :
इन पदों पर सफल अभ्यर्थियों के चयन के लिए किसी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों को उनके दसवीं और ITI में प्राप्त किए गए अंको के आधार पर चुना जाएगा। अप्रेंटिस के इन पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति एक साल के लिए होगी और इस दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP SI, SSC MTS, UP लेखपाल या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से
सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।