PLW Apprentice 2025: शैक्षिक और तकनीकी योग्यता
पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में विभिन्न अप्रेंटिस ट्रेडों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक (डीजल), इंजीनियर और फिटर ट्रेड के लिए उम्मीदवारों को विज्ञान और गणित के साथ 10वीं पास होना चाहिए और न्यूनतम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए। वेल्डर (जी एंड ई) ट्रेड के लिए 8वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
तकनीकी योग्यता के अनुसार, प्रत्येक ट्रेड के लिए संबंधित आईटीआई ट्रेड में प्रशिक्षण अनिवार्य है।
PLW Apprentice 2025 Registration fees: आवेदन शुल्क
पीएलडब्ल्यू अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार भरा जाएगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये (लागू बैंक शुल्क सहित) जमा करना होगा।
समझें चयन प्रक्रिया
- मेरिट सूची: ट्रेड-वार मेरिट सूची का निर्माण मैट्रिकुलेशन (10वीं) और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा, जिसमें दोनों को समान महत्व दिया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन: मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को, जो स्लॉट की संख्या का लगभग 1.5 गुना होंगे, मूल दस्तावेज, प्रमाण पत्र (जाति, पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिक आदि) और निर्धारित प्रारूप के अनुसार चिकित्सा प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
पीएलडब्ल्यू अप्रेंटिस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिवर्ष अलग-अलग स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रशिक्षण का प्रथम वर्ष 9,600 रुपये प्रति माह होगा। प्रशिक्षण का दूसरा वर्ष (वेल्डर और मैकेनिकल डीजल के 1 वर्षीय आईटीआई उम्मीदवारों के लिए) 10,560 रुपये प्रति माह होगा। प्रशिक्षण का तीसरा वर्ष (मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन और फिटर के 2 वर्षीय आईटीआई उम्मीदवारों के लिए) 11,040 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है।