रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित किए जा रहे NTPC भर्ती के लिए सातवें और अंतिम दौर की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हो गई। गौरतलब है कि कोरोना महामारी को देखते हुए RRB ने इस बार NTPC भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 चरणों मे करवाया था। इनमें से 6 चरण की परीक्षा कोरोना की दूसरी लहर आने से पहले करवा ली गई थी, लेकिन सातवें और आखिरी चरण की परीक्षा को देश मे बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था। RRB ने सातवें दौर की इन्हीं स्थगित परीक्षाओं का आयोजन 23 जुलाई से 31 जुलाई तक करवाया है। रेलवे में NTPC श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए इन परीक्षाओं का आयोजन 2019 में निकाली गई भर्ती के लिए किया जा रहा है। साथ ही अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और बेहतर तैयारी के लिए किताबें खोज रहे हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स को सब्सक्राइब कर लेना चाहिए। सफलता के इन इन ई-बुक्स को आपकी सहायता के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया है।
कितने अभ्यर्थी हुए हैं परीक्षा में शामिल :
रेलवे ने NTPC के तकरीबन 35 हजार पदों पर भर्ती के लिए मार्च 2019 में आवेद प्रक्रिया शुरू की थी और उस समय इन पदों के लिए करीब 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। रेलवे द्वारा 7 चरणों मे परीक्षा करवाए जाने की एक बड़ी वजह परीक्षार्थियों की संख्या ही थी। कुल रिक्तियों की तथा कुल आवेदकों की संख्या को देखा जाए तो तकरीबन 35 हजार पदों के लिए 1.25 करोड़ अभ्यर्थी आपस मे प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
क्या होगा कट-ऑफ पर असर :
अभ्यर्थियों की इतनी बड़ी संख्या तथा रिक्तियों की संख्या को देखकर यह अनुमान लगाना मुश्किल नहीं है कि इस बार NTPC भर्ती परीक्षा का कट-ऑफ स्कोर ऊपर जा सकता है। गौरतलब है कि रिक्तियों की संख्या कम होने पर तथा अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर कट - ऑफ स्कोर बढ़ना आम बात है। हालांकि मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स के रूप में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत, ओबीसी और एससी अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
कितना रह सकता है कट-ऑफ स्कोर :
NTPC भर्ती परीक्षा के लिए कट-ऑफ स्कोर का पता तो रेलवे द्वारा रिजल्ट जारी करने के बाद ही चल पाएगा। लेकिन पिछले बार का कट-ऑफ स्कोर तथा इस बार के अभ्यर्थियों की संख्या और रिक्तियों की संख्या पर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट-ऑफ स्कोर 81.53 रह सकता है। इसके अलावा ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट-ऑफ स्कोर 78.45, एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट-ऑफ स्कोर 72.76 तथा एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट-ऑफ स्कोर 63.66 रह सकता है।
कैसे करें तैयारी :
अगर आपका भी सपना सरकारी नौकरी करने का है, तो बेहतर तैयारी करने के लिए आपको सफलता के फ्री कोर्सस से इसी वक्त जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे ग्रुप D, SSC GD, UPSSSC PET समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।