फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Jobs 2024: अप्रेंटिस के 5000+ पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, 12वीं पास तुरंत इस लिंक से भर दें फॉर्म

Tue, 22 Oct 2024 10:20 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRC WR Apprentice Recruitment 2024: रेलवे भर्ती सेल, पश्चिमी रेलवे आज अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। पात्र उम्मीदवार जिन्होंने ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत  नीचे दिए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRC WR Apprentice Recruitment 2024: रेलवे भर्ती सेल, पश्चिमी रेलवे 22 अक्तूबर, 2024 को अपरेंटिस पद पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rrc-wr.com) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू है, जो 22 अक्तूबर, 2024 यानी आज को बंद हो जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 5066 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन



कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10+2 परीक्षा प्रणाली में मैट्रिकुलेशन या कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए। 

जिन आवेदकों के एसएससी/आईटीआई परिणाम अधिसूचना की तिथि तक प्रतीक्षित हैं, वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं। एनसीवीटी/एससीवीटी से संबद्ध आईटीआई प्रमाणपत्र अनिवार्य है।

विज्ञापन

ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जो मैट्रिकुलेशन और आईटीआई परीक्षा दोनों में आवेदकों द्वारा प्राप्त अंकों के प्रतिशत का औसत लेकर तैयार की जाएगी, दोनों को समान महत्व दिया जाएगा। आवेदकों का अंतिम चयन मूल प्रशंसापत्र और मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्रों के सत्यापन के अधीन होगा।

आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जो वापस नहीं किया जाएगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला आवेदकों को शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी प्रदान करके किया जा सकता है।  
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rrc-wr.com) पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
  • आवेदन पत्र भरकर शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • अंत में आवेदन पत्र डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक कॉपी ले लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें