फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Recruitment 2021: अपरेंटिस के 15430 पदों से भी ज्यादा पर निकलीं भर्तियां, फौरन करें आवेदन

Wed, 03 Nov 2021 04:30 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Railway Recruitment 2021: भारतीय रेलवे के रेलवे भर्ती बोर्ड ने दक्षिण मध्य रेलवे, पूर्व रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे जोन में अपरेंटिस के 15000 से भी ज्यादा पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इसके लिए दसवीं और बारहवीं पास आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Railway Recruitment Board
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे के रेलवे भर्ती बोर्ड ने कई क्षेत्रों में अपरेंटिस की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक दक्षिण मध्य रेलवे, पूर्व रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे जोन में कुल 16,510 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि कुछ पदों पर आवेदन करने का आज अंतिम मौका है।

विज्ञापन
Trending Videos

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास उस संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के अनुसार तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को पढ़ सकते हैं।

दक्षिण मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021
दक्षिण मध्य रेलवे 4103 अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया कर रहा है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 अक्तूबर से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (www.scr.indianrailways.gov.in) पर जाएं। नौकरी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 नवंबर है।

पूर्वी रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021
रेलवे भर्ती बोर्ड ने भी पूर्वी रेलवे में अपरेंटिस के कुल 3366 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 अक्तूबर से शुरू हुई थी। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट (www.rrcer.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 3 नवंबर है।

पश्चिम मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021
रेलवे भर्ती बोर्ड ने पश्चिम मध्य रेलवे में 2226 रिक्तियों के लिए अपरेंटिस भर्ती 2021 की भी घोषणा की थी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्तूबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (wcr.indianrailways.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नौकरी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर है।

पूर्व मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021
पूर्व मध्य रेलवे ने भी 2206 रिक्त अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट (www.rrcecr.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 5 अक्तूबर से चल रही है।

विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे भर्ती 2021
उत्तर मध्य रेलवे ने भी अपरेंटिस के 1664 रिक्त पदों को भरने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो रही है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (www.rrcpryj.org) पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। नौकरी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें