रिजल्ट के बाद पूरी होगी आगे प्रक्रिया
रेल मंत्रालय के आधिकारिक एक्स हैंडल @RailMinIndia से किए गए पोस्ट में कहा गया कि ग्रुप डी भर्ती का परिणाम एक्ट अप्रेंटिस अंकों के वेटेज से जुड़े मामले पर तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले पर निर्भर है। कोर्ट का फैसला जल्द आने की संभावना है और उसके बाद आगे की रिजल्ट प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
रेलवे भर्ती प्रक्रिया में एक्ट अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को दिए जाने वाले वेटेज को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विषय पर तेलंगाना हाई कोर्ट में मामला लंबित है। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम मेरिट सूची तैयार करने से पहले कोर्ट के निर्णय का इंतजार करना जरूरी है, ताकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप हो सके।
जून में रिजल्ट आने की उम्मीद
रेलवे मंत्रालय के बयान में “Tentatively June, 2026” का उल्लेख किया गया है। इससे माना जा रहा है कि यदि कोर्ट का फैसला जल्द आता है तो रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2024 का परिणाम इसी महीने जारी किया जा सकता है।
हालांकि रेलवे बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट जारी करने की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और रेलवे मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल पर नजर बनाए रखें।