भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। दरअसल इस भर्ती में एक अतिरिक्त चरण की परीक्षा (CBT 2) जोड़ने के बाद अभ्यर्थियों द्वारा काफी हंगामा किया गया था। इसके बाद रेलवे ने इस भर्ती के लिए 23 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित करते हुए अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक कमिटी का गठन किया था। इस कमिटी के समक्ष अभ्यर्थियों को अपनी समस्याओं को दर्ज कराने के लिए 16 फरवरी तक का समय दिया गया था। इसके बाद यह कमिटी चार मार्च को अपनी रिपोर्ट रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)को सौंपेगी। यह उम्मीद जताई जा रही है कि चार मार्च के बाद रेलवे किसी भी वक्त परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा कर सकती है। वहीं,अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।
पूछे जाएंगे किस लेवल के प्रश्न :
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाले CBT 1 के सामान्य ज्ञान सेक्शन में अभ्यर्थियों से फिजिक्स,केमिस्ट्री और लाइफ साइंस के टॉपिक्स से दसवीं के लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिसूचना में सामान्य विज्ञान सेक्शन को छोड़कर बाकी विषयों के सिलेबस की जानकारी तो दी गई है,लेकिन इनमें पूछे जाने वाले प्रश्नों के डिफिकल्टी लेवल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इस भर्ती के लिए दसवीं पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे,इसलिए बाकी विषयों में भी सिलेबस के मुताबिक दसवीं के लेवल के प्रश्न पूछे जाने की उम्मीद है।
CBT 1 में लागू होंगे कौन से विशेष नियम :
ग्रुप D भर्ती के CBT 1 में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, मैथ्स सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, सामान्य सचेतना एवं रीजनिंग सेक्शन से 30 अंक के 30प्रश्न तथा करेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान सेक्शन से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। CBT 1 में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का वक्त दिया जाएगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू होगी और प्रत्येक 3 गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 1मार्क्स काट लिया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना होगा कि इस भर्ती में रेलवे नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू करेगी। हालांकि,इस भर्ती के लिए एक परीक्षा या दो परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, इसकी जानकारी रेलवे ने अभी तक नहीं दी है। इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।