फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSTET Answer Key: पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा पेेपर-2 की उत्तर कुंजी जारी, 7 जनवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति 

Tue, 04 Jan 2022 07:03 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PSTET Answer Key: पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी (PSTET Answer Key) पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिशानिर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
PSTET Answer Key - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSTET Answer Key: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने  पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) पेपर 2 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  pstet.pseb.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

PSTET Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी (PSTET Answer Key) पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई है। इसके लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिशानिर्देश भी दिए गए हैं। उम्मीदवार इसे पढ़ कर चाहें तो आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें शुल्क भी जमा करना पड़ेगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 7  जनवरी 2022 तक हैं। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आपत्ति दर्ज कराने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द यह कर लें।

PSTET Answer Key: 24 दिसंबर 2021 को हुी थी परीक्षा
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) का आयोजन 24 दिसंबर 2021 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था। परीक्षा दो पाली में ऑफलाइन मोड में हुई थी और इसमें अनुमान के मुताबिक 1 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।  PSTET एक राज्य स्तरीय परीक्षा है और इसका आयोजन हर साल होता है। इसके माध्यम से राज्य के प्राथमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए शिक्षक की पात्रता दी जाती है। 

PSTET Answer Key 2021: कैसे करें उत्तर कुंजी को डाउनलोड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के PSTET Answer Key को डाउनलोड कर सकते हैं।

1. उम्मीदवार सबसे पहले पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे PSTET Answer Key 2021 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब उत्तर कुंजी एक पीडीएफ के रूप में आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। 
4. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।
5. उत्तर का मिलान करें और जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं। 
विज्ञापन

PSTET Answer Key: अंतिम उत्तर कुंजी होगी जारी
उम्मीदवारों द्वारा उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से एक अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी उत्तर कुंजी पर परिणाम भी आधारित होंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज कराई जा सकेगी। अधिक जानकारी और परीक्षा से जुड़े नए अपडेट के लिए उम्मीदवार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की  आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर नजर बना कर रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें