कौन कर सकता है आवेदन?
- स्नातक की डिग्री: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।
- कंप्यूटर कोर्स: उम्मीदवार के पास सरकारी मान्यता प्राप्त या ISO 9001 प्रमाणित संस्थान से पर्सनल कंप्यूटर/आईटी के उपयोग में व्यावहारिक अनुभव के साथ कम से कम 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स होना चाहिए, अथवा राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (पूर्व में DOEACC) से ‘O’ लेवल प्रमाणपत्र होना चाहिए।
- टाइपिंग टेस्ट: उम्मीदवार को बोर्ड द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी, जिसमें अंग्रेजी और पंजाबी दोनों भाषाओं में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट की गति आवश्यक होगी।
- पंजाबी भाषा: पंजाब सिविल सेवा नियमों के अनुसार, उम्मीदवार ने मैट्रिक (10वीं) परीक्षा में पंजाबी विषय को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में उत्तीर्ण किया हो, अथवा पंजाबी भाषा में कोई अन्य समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- आयु सीमा: इस भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित है, जबकि पंजाब के एससी/एसटी/बीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट देते हुए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा राज्य या केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती में पूर्व सैनिक, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी और एलडीईएसएम (केवल पंजाब के उम्मीदवारों) के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं केवल पंजाब के अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़ा वर्ग (BC) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये रखा गया है, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये देने होंगे।
कैसे होगा चयन?
- लिखित परीक्षा: सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा देनी होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
- टाइपिंग टेस्ट: लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टाइपिंग टेस्ट देना होगा। इसमें अभ्यर्थियों को अंग्रेजी और पंजाबी (यूनिकोड कंप्लायंट फॉन्ट रावी) में 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग करनी होगी। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी।
- दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के बाद मेरिट सूची में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवारों के सभी जरूरी प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
कितना मिलेगा वेतन?
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को वरिष्ठ सहायक (Senior Assistant) पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए वेतन लेवल-6 पे स्केल के तहत दिया जाएगा, जिसमें शुरुआती मूल वेतन लगभग 35,400 रुपये प्रति माह होगा। इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं, जिससे कुल सैलरी और अधिक हो सकती है।