फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Police Admit Card: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के चरण-2 का प्रवेश पत्र जारी; इस लिंक से करें डाउनलोड

Fri, 16 May 2025 07:39 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Punjab Police Admit Card 2025: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण का प्रवेश पत्र जारी हो चुका है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र जारी कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Punjab Police Admit Card 2025: पंजाब पुलिस ने आज यानी 16 मई को कांस्टेबल लिखित परीक्षा के दूसरे चरण के लिए पंजाब पुलिस एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in. से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। पंजाब पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा का दूसरा चरण 19 मई से 31 मई 2025 तक पंजाब के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होने वाला है।

विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां

  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि (दूसरा चरण): 16 मई 2025
  • परीक्षा तिथियां (द्वितीय चरण): 19 मई – 31 मई 2025
  • तीसरे चरण के एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 25 मई 2025
  • तीसरे चरण की परीक्षा तिथियां: 01 जून – 08 जून 2025
उम्मीदवारों को अपना पंजाब पुलिस हॉल टिकट 2025 परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा, क्योंकि इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • एडमिट कार्ड पर सभी विवरण (नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, स्थान) सत्यापित करें।
  • एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर आईडी आदि) साथ लाएं।
  • रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

Punjab Police Constable Selection Process: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में शामिल हैं:
  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)
  • शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण
विज्ञापन

पंजाब पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन सरल चरणों का पालन करें:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - punjabpolice.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे "रिक्रूटमेंट" अनुभाग पर जाएं।
  • "पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025" पर क्लिक करें।
  • दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक चुनें।
  • अपना पंजीकरण विवरण (आवेदन संख्या और पासवर्ड/DOB) दर्ज करें।
  • अपना पंजाब पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट 2025 सबमिट
  • परीक्षा के दिन के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें