फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब ईटीटी रिक्रूटमेंट 2021: 6 हजार से ज्यादा प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए आवेदन शुरू

Wed, 04 Aug 2021 11:34 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

पंजाब प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2021 के तहत प्रारंभिक शिक्षकों के पद के लिए आवेदन शुरू हो गया है। कुल पदों की संख्या 6,635 है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
Job Title पंजाब प्राथमिक शिक्षक भर्ती
Basic Salary 10300 INR PER MONTH
Date Posted 2021-08-03
Valid Through 2021-08-18
Job Benefits अच्छी सुविधाएं और सैलरी।
Employment Type FULL TIME
Industry पंजाब शिक्षा विभाग
Occupational Category शिक्षक
Qualifications प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा
Education Requirements प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा
Responsibilities प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना।
Location India
Organization Name पंजाब ईटीटी रिक्रूटमेंट 2021
Job Location School Education Department, Punjab, Punjab, Punjab - 160062, India
Complete details Click here

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2021 के तहत प्रारंभिक शिक्षकों के पद के लिए आवेदन शुरू हो गया है। कुल पदों की संख्या 6,635 है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक हैं, वे एजुकेशन रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी educationrecruitmentboard.com के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं और विस्तार से रिक्तियों के बारे में जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना 30 जुलाई को जारी हुई थी। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 18 अगस्त शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।  प्रारंभिक शिक्षकों के इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 10300 रुपये का वेतनमान मिलेगा।

इन रिक्तियों के लिए 18 साल से लेकर 37 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले जनरल उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एसटी व एससी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। इस भर्ती परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
विज्ञापन


पंजाब ईटीटी भर्ती 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन 
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com है।
-यहां होम पेज पर ही अभ्यर्थियों को आवेदन का लिंक मिलेगा।
-जिसके बाद पंजीकरण करना होगा और आवेदन पत्र भरना होगा।
-इसके बाद  शुल्क का भुगतान करना होगा।
-आखिर में अभ्यर्थियों को अपना फॉर्म सबमिट करना होगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें