फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीसीआईएल अपरेंटिस भर्ती : 1110 पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां जानें रिक्तियों विवरण

Sun, 01 Aug 2021 08:12 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर विभिन्न ट्रेडों में 1,110 अपरेंटिस पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों को आमंत्रित करते हुए विभिन्न आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी की हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
Job Title PGCIL Apprentice Recruitment 2021
Basic Salary 11,000-15,000 (additional ₹ 2500) INR PER MONTH
Date Posted 2021-07-20
Valid Through 2021-08-20
Employment Type INTERN
Industry GOI Power Sector
Occupational Category Apprentice
Qualifications Graduate
Education Requirements ITI / B.E./B.Tech./B.Sc./ MBA (HR) / MSW
Location India
Organization Name Powergrid Corporation of India Limited (PGCIL)
Job Location Saudamini, Plot No.2, Sector 29,, Near IFFCO Chowk, Gurgaon (Haryana), New Delhi - 122001, India
Complete details Click here

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के बिजली मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी पीजीसीआईएल में कई नौकरियां निकली हैं। पीजीसीआईएल ने विभिन्न क्षेत्रों और ट्रेडों में कुल 1,110 प्रशिक्षुओं की भर्ती कर रही है, जिसमें इलेक्ट्रिकल आईटीआई, इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा, सिविल डिप्लोमा, स्नातक सिविल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / दूरसंचार इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान स्नातक और मानव संसाधन कार्यकारी पेरोल और कर्मचारी डेटा प्रबंधन आदि के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर विभिन्न ट्रेडों में 1,110 अपरेंटिस पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों को आमंत्रित करते हुए विभिन्न आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी की हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2021 से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त, 2021 है। पीजीसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2021 की पात्रता शर्तों को पूरा करने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

पीजीसीआईएल अपरेंटिस क्षेत्रवार रिक्तियों का विवरण

  1. कॉर्पोरेट केंद्र, गुरुग्राम - 44
  2. उत्तरी क्षेत्र - I, फरीदाबाद - 134
  3. उत्तरी क्षेत्र - II, जम्मू - 83
  4. उत्तरी क्षेत्र - III, लखनऊ - 96
  5. पूर्वी क्षेत्र - I, पटना - 82
  6. पूर्वी क्षेत्र - II, कोलकाता - 74
  7. उत्तर पूर्वी क्षेत्र, शिलांग - 127
  8. ओडिशा परियोजनाएं, भुवनेश्वर - 53
  9. पश्चिमी क्षेत्र - I, नागपुर - 112
  10. पश्चिमी क्षेत्र - II, वडोदरा - 115
  11. दक्षिणी क्षेत्र - I, हैदराबाद - 76
  12. दक्षिणी क्षेत्र - II, बेंगलुरु - 114

कुल 1,110 पद

विज्ञापन


पीजीसीआईएल भर्ती 2021 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 20 अगस्त, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का सीधा लिंक सक्रिय है। उम्मीदवारों को पहले निम्नलिखित वेबसाइट में से एक portal.mhrdnats.gov.in या apprenticeshipindia.org पर अपना पंजीकरण करना चाहिए। पंजीकरण के बाद अब उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाना होगा और आवेदन ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • अब लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरें।
  • यदि लागू हो तो भुगतान करें।
  • अब अंत में फॉर्म सबमिट कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें